Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: सही मार्गदर्शन के लिए अपने बच्चों को जरूर सिखाएं चाणक्य द्वारा कही गई ये बातें

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 08:30 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य विद्वान और महान व्यक्ति थे जिनकी नीतियां आज भी लोकप्रिया बनी हुई हैं। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीतिशास्त्र में कई ऐसी बातें ...और पढ़ें

    Chanakya Niti tips in hindi for children
    Chanakya Niti tips in hindi for children

    HighLights

    1. इतिहास के विद्वान लोगों में शामिल हैं आचार्य चाणक्य।
    2. चाणक्य नीति से मिल सकता है सही मार्गदर्शन।
    3. अपने बच्चों को भी जरूर सिखाएं ये गुण।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की गिनती विद्वान लोगों में की जाती है। यदि आप आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आज हम आपको चाणक्य नीति की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बच्चों को सिखा सकते हैं।

    जरूर सिखाएं ये बात

    आचार्य चाणक्य का कहना है, कि जो व्यक्ति हर काम को कल पर टाल देता है और मेहनत से पीछा छुड़ाता है, वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। ऐसा व्यक्ति आसल के कारण अपनी प्रतिभा को भी नहीं पहचान पाता। इसलिए अपने बच्चों को सिखाएं कि आसल से उनको क्या नुकसान हो सकता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    कौन हैं असली गुणवान

    चाणक्य नीति में कहा गया है कि असली में गुणवान व्यक्ति वही है, जिसकी प्रशंसा दूसरों द्वारा की जाए, न कि वह खुद अपनी तारीफ या बखान करे। एक गुणवान व्यक्ति को अपने गुणों का बखाने करने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं कुछ लोग झूठा दिखावा करते हैं, चाहे वह धन का हो या अपनी गुणों का। ऐसे में आप अपने बच्चों को ये बात जरूर सिखाएं, ताकि वह जीवन में ऐसी गलती न करें।

    न करें ये काम

    आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि जो व्यक्ति अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करता और हमेशा अपशब्दों का उपयोग करता है, उसे समाज में कभी सम्मान नहीं मिलता। ऐसे में अअपने बच्चों को सिखाएं कि वह ऐसा कभी न करें। 

    खबरें और भी

    माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान

    आचार्य चाणक्य यह भी कहते हैं, कि अगर आप अपने बच्चे को कोई अच्छी आदत सिखाना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप में भी वह आदत हो। क्योंकि बच्चे अपने घर से ही सीखते हैं। इसलिए सबसे पहले यह जरूरी है कि माता-पिता खुद की आदतों में बदलाव करें। 

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताए हैं अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने के नुकसान

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन कामों का हमेशा मिलता है बुरा नतीजा, आज ही बना लें दूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।