Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Dev Mantra: सोमवार के दिन पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:17 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में शुक्र और चंद्र दोनों ग्रह मजबूत होते हैं। कुंडली में चंद्र ग ...और पढ़ें

    Chandra Dev Mantra: सोमवार के दिन पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप
    Chandra Dev Mantra: सोमवार के दिन पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप

    HighLights

    1. सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
    3. कुंडली में चंद्र ग्रह के मजबूत होने से जातक का मन हमेशा प्रसन्न रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Dev Mantra: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में शुक्र और चंद्र दोनों ग्रह मजबूत होते हैं। कुंडली में चंद्र ग्रह के मजबूत होने से जातक का मन प्रसन्न रहता है। सभी शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से जातक मानसिक तनाव से पीड़ित हो जाता है। साथ ही माता जी की सेहत बिगड़ जाती है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से महादेव संग माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करे।

    यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ द्विजराजाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ ग्रहाधिपाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ धनुर्धराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक महादेव की पूजा के समय 'ॐ दंडपाणये नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा करते समय 'ॐ सितांगाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करते समय 'ॐ भव्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक महादेव की पूजा के समय ' ॐ सर्वरक्षकाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक भगवान शंकर की पूजा के समय 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय ' ॐ मुक्तिदाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक महादेव की पूजा के समय 'ॐ जयफलप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'