Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 27 Feb 2025 08:45 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025) पर देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति ह ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मकर राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनिदेव हैं।
    2. वृश्चिक राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती रहती है।
    3. कर्क राशि के जातकों को मन के कारक चंद्र देव शुभ फल देते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी होगी दूर

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं। वहीं, विनायक चतुर्थी पर चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। साथ ही पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। 6 मार्च तक शुभ काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन चावल, आटा, आलू, नमक, दूध, दही आदि चीजों का दान करें। 

    मीन राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। खासकर, धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अटके काम पूरे होंगे। भगवान गणेश की कृपा से शुभ काम में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का प्यार मिलेगा। वहीं, बहन से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को निवेश से लाभ मिलेगा। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए पूजा के समय गणपति बप्पा को मालपुए अर्पित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इस दिन से बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें खरमास शुरू होने की तारीख और इसके कुछ नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।