Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2025 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें डेट और समय

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 11:04 AM (IST)

    पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य के आने पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date) लगता है। सनातन शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान राहु-केतु का प्रभाव ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें शुभ कार्य
    Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें शुभ कार्य

    HighLights

    1. चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है।
    2. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है।
    3. ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को विशेष दर्जा दिया गया है। यह खगोलीय घटना है, जो पूर्णिमा तिथि पर होती है। सनातन शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के नियम के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वर्जित कामों को करने  से जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य के उपस्थित होने की वजह से चंद्र ग्रहण लगता है। अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2025 Date) कब लगेगा और इस ग्रहण का असर भारत में मान्य होगा या नहीं?

    चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2025 Date and Time)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह में पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इस शुभ तिथि पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इसका सूतक काल मान्य भी नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रहण दिखने पर ही सूतक मान्य होता है। चंद्र ग्रहण 14 मार्च (Kab Hai Chandra Grahan 2025) को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है।

    किन देशों में मान्य होगा चंद्र ग्रहण?

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया के कुछ हिस्से, दक्षिणी उत्तरी ध्रुव, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और यूरोप में दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।  

    चंद्र ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान

    • चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना वर्जित है। इसके अलावा पूजा-पाठ भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान देवी-देवताओं के नामों का जप करना शुभ माना जाता है।  

    यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025 Date: अगले साल कब-कब लगेंगे चंद्र ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    • ज्योतिषीयों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता जाता है, तो ऐसे में खाना न बनाएं। भोजन का सेवन न करें।  
    • गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति और बच्चे को जरूरत पड़ने पर भोजन कर सकते हैं।
    • ग्रहण के दौरान सोना वर्जित है।  
    •  इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जैसे- कैंची, चाकू और सुई आदि।  

    यह भी पढ़ें: Grahan 2025 Date: अगले साल कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।