Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2025 Date: अगले साल कब-कब लगेंगे चंद्र ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 02 Dec 2024 02:11 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date) के दौरान कर्क और वृषभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही सिंह राश ...और पढ़ें

    Grahan 2025 Date: अगले साल कब-कब लगेंगे ग्रहण?
    Grahan 2025 Date: अगले साल कब-कब लगेंगे ग्रहण?

    HighLights

    1. मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
    2. इस राशि के आराध्य देवों के देव महादेव हैं।
    3. मन के कारक चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2025 Date: सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। इस समय मायावी ग्रह राहु का प्रभाव या प्रकोप पृथ्वी लोक पर बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। इस दौरान खानपान भी वर्जित है। अनदेखी करने से शारीरिक एवं मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए ग्रहण के समय शास्त्र नियमों का पालन अवश्य करें। आइए, साल 2025 में लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन महीने में लगेगा। इस माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगेगा। इस वर्ष 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इस दिन होली भी मनाई जाएगी। यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हैं। साथ ही एक दूसरे के घर पर जाकर मिठाई खाते हैं। इस शुभ तिथि पर वर्ष का पहला ग्रहण लगेगा। हालांकि, भारत में यह बिल्कुल दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक मान्य नहीं होगा। ग्रहण दिखने पर ही सूतक मान्य होता है। 14 मार्च को भारतीय समयानुसार प्रातः काल 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दौरान शास्त्र नियमों का पालन अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है एकादशी? नोट करें सही डेट एवं पूरी लिस्ट

    साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा। साल 2025 में भाद्रपद पूर्णिमा 07 सितंबर को है। वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही सूतक भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण 07 सितंबर को रात 08 बजकर 59 मिनट से लेकर देर रात 02 बजकर 24 मिनट तक है। इस दौरान शास्त्र नियमों का पालन करें। साथ ही चंद्र ग्रहण के बाद दान अवश्य करें। भाद्रपद पूर्णिमा 07 सितंबर को देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और 07 सितंबर को देर रात 11 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी