Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Ji Mantra: मंगलवार के दिन करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 02 Dec 2024 02:03 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन (Hanuman Ji Mantra) हनुमान जी की पूजा करने से शनि की बाधा दूर हो जाती है। साथ ही मंगल दोष का प्रभाव भी क्षीण हो ...और पढ़ें

    Lord Hanuman: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें?
    Lord Hanuman: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इस दिन भगवान राम और हनुमान जी की भेंट हुई थी।
    3. मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही मंगलवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से धन संबंधी परेशानी समेत जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आय, सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जातक पर हनुमान जी की कृपा बरसती है। अतः श्रद्धा भाव से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों (Hanuman Ji Mantra) का जप करें।

    यह भी पढ़ें: सोमवार के दिन जरूर करें बेलपत्र और काले तिल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मंगलवार के दिन पूजा के समय 'ॐ धर्मानुजाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ भीमाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ कपिराजाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक रामजी की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ सुरेशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए मंगलवार को 'ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक मंगलवार के दिन पूजा के समय ' ॐ दिव्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक बजरंगबली की कृपा पाने के लिए 'ॐ महारूपधराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक रामजी को प्रसन्न करने के लिए '. ॐ देवाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ पुण्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक आर्थिक संकट से निजात पाने के लिए 'ॐ ब्रह्मण्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक मंगलवार के दिन पूजा के समय 'ॐ रामदूताय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    करें ये उपाय (Mangalwar ke Upay)

    अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के बाद हनुमान जी के नामों का मंत्र जप करें। वहीं, पूजा समापन के समय एक चुटकी कुमकुम हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।