विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Laxmi Mantra: शुक्रवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 05 Dec 2024 12:53 PM (GMT+05:30)

ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन सुखों के कारक शुक्र देव की उपासना की पूजा जाती है। कुंडली में ...और पढ़ें

Maa Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
Maa Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।
  2. इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
  3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। वहीं, मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए साधक लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखते हैं। इस व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इसके अलावा, व्रत के मध्य अंतराल भी रख सकते हैं। धार्मिक मत है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष भी आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से धन की देवी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप (Maa Laxmi Mantra) अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ऊँ विद्यायै नम:' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए पूजा के दौरान 'ऊँ श्रद्धायै नम:' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए 'ऊँ सिद्धयै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए 'ऊँ सुरभ्यै नम:' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए 'ऊँ पद्मायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए 'ऊँ स्वधायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक आय और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए 'ऊँ धन्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए 'ऊँ लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पाने के लिए 'ऊँ अदित्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक शनि की बाधा दूर करने के लिए ' ऊँ कमलायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक निवेश में लाभ प्राप्त करने के लिए ' ऊँ कान्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक शुक्रवार के दिन पूजा के समय 'ऊँ कामाक्ष्यै नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।