Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च? दुर्गा अष्टमी की सही तारीख को लेकर न हों परेशान, यहां जानें तिथि और समय
हिंदू धर्म में दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami 2026 Significance) का विशेष महत्व है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र भोग लिस्ट। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र की पावन शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान घर-घर में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कई लोग इस दिन कन्या पूजन कर अपना व्रत खोलते हैं। लेकिन, अक्सर हिंदू पंचांग के अनुसार, तिथियों के घटने-बढ़ने के चलते व्रत त्योहारों की तारीखों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो जाती है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस साल दुर्गा अष्टमी कब मनाई जाएगी?
-(1)-1773911039064.jpg)
कब है दुर्गा अष्टमी? (Durga Ashtami Kab Hai 2026?)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 25 मार्च दिन बुधवार को दोपहर में 01 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 26 मई दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 26 मार्च दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।
महाअष्टमी का धार्मिक महत्व (Durga Ashtami 2026 Significance)
महाअष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करें। महागौरी को सफेद रंग बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें सफेद फूल, नारियल और मिठाई का भोग लगाएं। अष्टमी के दिन 'संधि पूजा' का भी बहुत महत्व है। यह पूजा अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट के बीच की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी समय मां दुर्गा ने चंड और मुंड नामक असुरों का वध किया था।
पूजन मंत्र (Durga Ashtami 2026 Pujan Mantra)
1. ॐ देवी महागौर्यै नमः
2. श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
3. वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्।
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्॥
यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026: राम नवमी पर जरूर करें इस दिव्य स्तोत्र का पाठ, घर चलकर आएगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Ashtami-Navami 2026: कब है महाअष्टमी और किस दिन मनेगी राम नवमी? नोट कर लें एकदम सटीक तारीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।