एक तांबे की अंगूठी बदल सकती है आपका जीवन, जानें इसके ज्योतिषीय लाभ और पहनने का सही नियम
क्या आप जानते हैं कि अनामिका उंगली में तांबे की अंगूठी पहनने से के क्या फायदे हैं? आयुर्वेद और ज्योतिष के अनुसार, तांबे की अंगूठी के अद्भुत स्वास्थ्य ...और पढ़ें

अनामिका उंगली में क्यों पहनते हैं तांबे की अंगूठी? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तंबाकू की लत की तरह ही आजकल लोगों में रत्नों और धातुओं को धारण करने का क्रेज बढ़ा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक मामूली सी दिखने वाली तांबे की अंगूठी आपकी सेहत और किस्मत दोनों को संवार सकती है? ज्योतिष और आयुर्वेद दोनों में ही तांबे को बेहद प्रभावशाली माना गया है।
सेहत के लिए रामबाण है तांबे की अंगूठी
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में तांबे को एक पवित्र धातु माना गया है। इसका सीधा संबंध सूर्य और मंगल ग्रह (Mangal Grah) से होता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो समाज में मान-सम्मान की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं।
ज्योतिषीय और वैज्ञानिक लाभ
ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तांबे की अंगूठी अनामिका उंगली (Ring Finger) में पहनने से सूर्य दोष (Surya Dosha) का प्रभाव कम होता है। यह न केवल आपके यश में वृद्धि करती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
आयुर्वेद के अनुसार, तांबा प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होता है। जब यह धातु लगातार हमारी त्वचा के संपर्क में रहती है, तो यह रक्त शुद्धिकरण (Blood Purification) में मदद करती है। तांबे की अंगूठी पहनने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।
खबरें और भी

(Image Source: AI-Generated)
जोड़ों के दर्द और ब्लड प्रेशर में राहत
प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के मुताबिक, तांबा पहनने से जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस (गठिया) जैसी समस्याओं में कमी आती है। यह शरीर की सूजन को कम करने में सहायक है। साथ ही, यह रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने और मानसिक तनाव (Mental Stress) को कम करने में भी कारगर माना गया है।
तांबे की अंगूठी पहनने के नियम
- इसे हमेशा अनामिका उंगली (Ring Finger) में पहनना चाहिए।
- पहनने से पहले इसे गंगाजल या साफ पानी से धोकर शुद्ध कर लेना चाहिए।
- इसे रविवार के दिन सूर्योदय के समय पहनना सबसे उत्तम माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Silver Astrology: आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें कैसे यह चमका सकती है आपका सोया हुआ भाग्य
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं उन 2 लकी राशियों में? जिनके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा 'चांदी'
स्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।