Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    December 2024 Wedding Dates: दिसंबर महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 04 Dec 2024 05:39 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर महीने में कुल मिलाकर 8 दिन विवाह मुहूर्त (December 2024 Wedding Dates) है। अगहन महीने की एकादशी एवं त्रयोदशी तिथि विव ...और पढ़ें

    December 2024 Wedding Dates: कब लगेगा खरमास?
    December 2024 Wedding Dates: कब लगेगा खरमास?

    HighLights

    1. अगहन का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है।
    2. इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
    3. अगहन महीने में विवाह करना बेहद शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। December 2024 Vivah Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाएगी। आत्मा के कारक सूर्य देव 15 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं, 15 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु और मीन राशि में रहने के दौरान खरमास लगता है। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके लिए दिसंबर महीने में 14 दिसंबर तक विवाह का लग्न मुहूर्त है। आइए, दिसंबर महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: घर पर इस तरह करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह, सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

    कब लगेगा खरमास?

    ज्योतिषियों की मानें तो 15 दिसंबर को आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। अतः 15 दिसंबर से खरमास लगेगा। इस राशि में सूर्य देव 30 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में सूर्य देव के गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त होगा। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य देव 14 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति है।

    दिसंबर माह विवाह मुहूर्त

    • 5 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। 5 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी एवं पंचमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी विवाह के लिए शुभ दिन है। इस दिन उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही वृद्धि एवं ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 5 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
    • 10 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अगले दिन एकादशी है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 10 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
    • 11 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शादी के लिए एकादशी तिथि उत्तम मानी जाती है। इस दिन रेवती और अश्विन नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रवि योग का संयोग बन रहा है। 11 दिसंबर का दिन विवाह के लिए श्रेष्ठकर है।
    • 13 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस शुभ अवसर पर प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि पर विवाह करना उत्तम होता है। इस दिन शिव एवं सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। 13 दिसंबर का दिन विवाह के लिए उत्तम है।
    • 14 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। दिसंबर महीने में चतुर्दशी तिथि पर विवाह मुहूर्त है। यह दिसंबर महीने का अंतिम विवाह मुहूर्त है। इस दिन सिद्ध एवं साध्य योग का संयोग बन रहा है।

    यह भी पढ़ें: इन रस्मों के बिना अधूरा है हिंदू विवाह, जानें इनका धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी