Deepotsav 2025: सुख-समृद्धि के लिए दीपोत्सव के 5 दिनों में इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक
पांच दिवसीय दीपोत्सव में धनतेरस, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल है। इसमें से प्रत्येक दिन का अपना एक विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आ ...और पढ़ें

Deepotsav 2025: इन जगहों पर दीपक जलाने से मिलेगी सुख-समृद्धि।
HighLights
18 अक्टूबर से हो रही है दीपोत्सव की शुरुआत।
इन 5 दिनों में विभिन्न स्थानों पर दीपक जलाना है शुभ।
पूरे परिवार को मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव धनतेरस से भाई दूज तक चलता है। इस बार इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होने जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस दीपोत्सव पर किन-किन स्थानों पर दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
धनतेरस
5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार यह पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जरूर जलाने चाहिए। ऐसा करने से साधक को कुबेर देव की कृपा की प्राप्ति होती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही धनतेरस की शाम को यमराज जी के निमित्ति दक्षिण दिशा में चार मुख वाला यम का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे पूरे परिवार को स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

छोटी दीवाली
छोटी दीवाली के दिन को काली चौदस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन पर हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। छोटी दीवाली यानी रविवार, 19 अक्टूबर पर 14 दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। इन दीयों को आप घर के अलग-अलग स्थानों जैसे मंदिर, मुख्य द्वार, रसोई और तुलसी के पास जला सकते हैं।
दीपावली
इस बार दीवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। वैसे तो दीवाली के दिन घर के साथ-साथ गली-मोहल्लों को भी रोशन किया जाता है। लेकिन इस दिन पर आपको घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पास भी दीपक जलाना शुभ माना गया है।
खबरें और भी

गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा इस बार बुधवार 22 अक्टूबर को होगी। इस दिन आप गोवर्धन पूजा के दौरान गिरिराज महाराज की नाभि पर दीपक जला सकते हैं, जो काफी शुभ माना गया है। साथ ही आप इस दिन पर घर के आंगन में दीपक जलाकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
भाई दूज
इस बार 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन पर यमराज की पूजा का विधान है। ऐसे में आप इस दिन पर घर के बाहर यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जला सकते हैं। यह दीपक घर की दहलीज के बाहर जलाया जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती और अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता। वहीं भाई दूज (Bhai Dooj 2025) के दिन घर की दक्षिण दिशा में भी तेल का दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें - Deepotsav 2025: दीपोत्सव में गलती से भी न करें ये काम, खुशियों पर लग जाएगा ग्रहण
यह भी पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi 2025: कब होगी शुभ कार्यों की शुरुआत? जानिए तिथि और समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।