Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras पर जरूर खरीदें ये दो चीजें, इन उपायों से पाएं मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Thu, 09 Oct 2025 11:45 AM (IST)

    धनतेरस या धनत्रयोदशी से ही दीपोत्सव की शुरुआत होती है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी ...और पढ़ें

    धनतेरस 2025 पर करें ये काम (Picture Credit: Freepik)

    धनतेरस 2025 पर करें ये काम (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व।

    2. धनतेरस पर शुभ माना गया है सोना-चांदी खरीदना।

    3. कुछ खास उपायों को करने से मिल सकता है लाभ। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन पर इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस पर आपको सोने-चांदी के अलावा और किन चीजें को खरीदने से लाभ मिल सकता है।

     मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा।

    धनतेरस पर सूखा या खड़ा धनिया खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदकर इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। माना जाता है कि इससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने के बाद आप इसे अगले दिन धन के स्थान या अपनी तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

    dhanteras_i

    नहीं सताएगी नेगेटिव एनर्जी

    धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर पिसा हुआ सेंधा नमक खरीदना अधिक शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही आप  नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए इससे कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक को एक लाल कपड़े में बांधकर इसे मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर बांध दें। धनतेरस के दिन इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।

    Dhanteras i

    (Picture Credit: Freepik)

    होगा सुख-समृद्धि का आगमन

    धनतेरस के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, सोने या चांदी से बनी चीजें जरूर खरीदें। माना जाता है कि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसी के साथ आप धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर उसके पेस्ट से अपने मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह भी बना सकते हैं। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें ये काम, पूरे साल घर में रहेगी धन-समृद्धि

    यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना भी मानते हैं शुभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।