Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2025: सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना भी मानते हैं शुभ

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 01:00 PM (GMT+05:30)

    धनतेरस (Dhanteras 2025) का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी ...और पढ़ें

    Dhanteras 2025: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें।
    Dhanteras 2025: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें।

    HighLights

    1. धनतेरस का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
    2. धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।
    3. धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। इस साल यह 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करते हैं। वहीं, इस दिन सोना और चांदी खरीदने की भी परंपरा हैं, क्योंकि यह धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर आप सोने-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं,

    क्योंकि शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जो आपके बजट में आसानी से आ सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

    इन चीजों को खरीदना है शुभ

    • नए बर्तन - इस दिन बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पीतल और तांबा धातु के बर्तन खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इनका संबंध आरोग्य और पवित्रता से है। इसे खरीदने से जीवन में धन और सौभाग्य का आगमन होता है।
    • झाड़ू - धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है, क्योंकि यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। ऐसा मामना जाता है कि झाड़ू खरीदने घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू का उपयोग तुरंत नहीं करना चाहिए, और उसे हमेशा छिपाकर साफ स्थान पर रखना चाहिए।
    • धनिया - धनिया को समृद्धि और धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान कुछ साबुत धनिया के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं, और उन्हें तिजोरी में रखा जाता है।
    • नमक - नमक को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर नमक खरीदकर घर लाने से सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
    • गोमती चक्र - यह एक समुद्री शंख जैसा होता है, जो देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इन्हें खरीदकर पूजा में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। अगर गोमती चक्र पीला हो तो और भी बेहतर है।

    यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस? नोट करें शुभ मुहूर्त और योग

    यह भी पढ़ें: Diwali की रात करें ये उपाय, दूर होगा जीवन का भारी से भारी अंधकार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।