Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, शुरू हो सकती है रुपए-पैसों की किल्लत

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 11:12 AM (IST)

    धनतेरस का पर्व (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat) हर साल बहुत ही धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया जाता है। दीवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। इस दिन ...और पढ़ें

    Dhanteras 2024: धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें।
    Dhanteras 2024: धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें।

    HighLights

    1. धनतेरस धन, समृद्धि और हमारे जीवन में खुशियों के आगमन का प्रतीक है।
    2. धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।
    3. इस दिन लोग माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। यह हर साल अत्यधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। धनत्रयोदशी के इस शुभ दिन पर लोग अपने घर को रोशनी से सजाते हैं और दीपक जलाते हैं। साथ ही नई चीजें (Dhanteras Shopping Guide) खरीदते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में धनतेरस कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन (Dhanteras 2024) भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में बरकत आती है।

    धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें (Dhanteras Shopping Guide)

    धनतेरस (Dhanteras 2024) के शुभ अवसर पर नुकीली चीजें जैसे - चाकू, कैंची, कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम आदि वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिन काला कंबल, काले व नीले वस्त्र और तेल आदि का खरीदना भी अशुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन जूते व चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि जूते शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए शनि से संबंधित कोई भी वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन खाली मिट्टी का घड़ा भी घर नहीं (Dhanteras Shopping 2024) लाना चाहिए।

    ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खाली मिट्टी का बर्तन या सुराही लाने से घर की बरकत जाती है। ऐसे में इसे पहले चावल, गेहूं जैसे किसी भी अनाज से भर लें फिर इसे अपने घर ले आएं।

    धनतेरस का शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। ऐसे में पूजा के दौरान समय का विशेष ख्याल रखें।

    खबरें और भी

    पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप

    1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

    2. ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

    3. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

    4. श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली पर इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, पूरे साल बरसती है लक्ष्मी जी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।