Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर और कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 04:15 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। वहीं कमजोर होने पर जातक को करियर में परेशानियों का ...और पढ़ें

    Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर और कारोबार को मिलेगा नया आयाम
    Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर और कारोबार को मिलेगा नया आयाम

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है।
    2. कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर जातक को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    3. वृषभ राशि के जातक धनु संक्रांति तिथि पर चीनी, नमक, मूली, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanu Sankranti 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। करियर और कारोबार दोनों ही क्षेत्रों में बेहतर करता है। वहीं, कमजोर होने पर जातक को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः ज्योतिष कुंडली में सूर्य मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने करियर या कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो धनु संक्रांति पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

    राशि अनुसार दान करें

    • मेष राशि के जातक धनु संक्रांति के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें। आप मसूर दाल, लाल मिर्च, स्ट्रॉबेरी और सेब का दान कर सकते हैं।
    • वृषभ राशि के जातक धनु संक्रांति तिथि पर चीनी, नमक, मूली, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक धनु संक्रांति पर साबुत मूंग, हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां, कच्चे पपीते का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक धनु संक्रांति पर सफेद रंग के वस्त्र, गोभी, दही, पनीर और चावल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक धनु संक्रांति के दिन गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली, राजमा आदि चीजों का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक धनु संक्रांति पर हरी पत्तेदार सब्जियां और हरे फल का दान करें।
    • तुला राशि के जातक धनु संक्रांति पर बताशे, माखन, मशरूम, शलजम आदि चीजों का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक धनु संक्रांति पर लाल रंग के वस्त्र, अनार और शकरकंद का दान करें।
    • धनु राशि के जातक धनु संक्रांति पर नींबू, केले, पपीता, चने की दाल, बेसन आदि चीजों का दान करें।
    • मकर राशि के जातक धनु संक्रांति पर काले तिल, चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक धनु संक्रांति तिथि के दिन मंदिर में झाड़ू दान करें। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों के मध्य धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक धनु संक्रांति पर मकई, पीली शिमला मिर्च, कद्दू आदि चीजों का दान करें। साथ ही राहगीरों के मध्य केसर युक्त दूध का वितरण करें।

    यह भी पढ़ें: जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।