Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2023: साल 2024 में इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली झोली

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 01:46 PM (IST)

    देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करें ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2023: साल 2024 में इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली झोली
    Guru Gochar 2023: साल 2024 में इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली झोली

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
    2. ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
    3. देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024 in Vrishabha Rashi: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुखों का कारक बताया जाता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने पर जातक को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। अतः ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति 30 अप्रैल तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 1 मई को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 4 राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर

    देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। साल 2025 में 14 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

    मेष राशि

    देवगुरु बृहस्पति 1 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन के दौरान भी देवगुरु बृहस्पति मेष राशि पर मेहरबान रहेंगे। इस समय में मेष राशि के आय में अचानक से वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के स्रोत बनेंगे। धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो मेष राशि वालों को साल 2024 में धन की कमी नहीं होगी।

    कर्क राशि

    देवगुरु बृहस्पति साल 2024 में कर्क राशि पर भी कृपा बरसाएंगे। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर गुरु की कृपा बनी रहती है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों के आय में अपार वृद्धि होगी। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। कारोबार में जमकर कमाई होगी। आय के साधन बनेंगे।

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अगर नौकरी की तलाश में हैं, तो साल 2024 में अवश्य नौकरी मिलेगी। कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो मई महीने से कारोबार शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2024 शुभ रहने वाला है।

    कन्या राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी साल 2024 में लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस समय में शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। विभिन्न आयामों से धन प्राप्त होता रहेगा।

    यह भी पढ़ें- साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'