Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: दीवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे, खुल जाएंगे धन आगमन के मार्ग

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 05:32 PM (IST)

    हिंदू धर्म में दीवाली पर्व का विशेष महत्व माना गया है। केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी दीवाली की धूम देखने को मिलती है। यह त्योहार केवल ए ...और पढ़ें

    Diwali 2024: दीवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे।
    Diwali 2024: दीवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे।

    HighLights

    1. गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीवाली।
    2. इस दिन होती है लक्ष्मी जी और कुबेर देव की पूजा।
    3. मां लक्ष्मी और कुबेर देव को प्रिय माने गए हैं कुछ पौधे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2024) मनाई जाती है। इस दिन खासतौर से माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आप इस खास दिन पर धन की देवी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्ति के लिए आप कुछ पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं।

    बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है और सुबह शाम उनकी पूजा भी की जाती है। इतना ही नहीं, भगवान विष्णु को भी तुलसी अति प्रिय मानी गई है। ऐसे में दीवाली पर्व से पहले आप इस पौधे को अपने घर ला सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा परिवार के ऊपर बनी रहती है और कभी भी धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

    कुबेर देव का प्रिय पौधा

    मान्यताओं के अनुसार, क्रसुला जिसे जेट प्लांट भी कहा जाता है, को घर में लगाना काफी शुभ होता है। धन के देवता कुबेर का प्रिय पौधा होने के कारण इसे कुबेराक्षी भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं, जिससे धन की आवक बढ़ती है। आप इसे घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। साथ ही जेट प्लांट को बगीचे या घर के अंदर लगाना भी काफी शुभ माना जाता है।

    दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

    होगी धन-समृद्धि की प्राप्ति

    वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में हरा-भरा मनी प्लांट पाया जाता है, वहां कभी धन की समस्या उत्पन्न नहीं होती। ऐसे में यदि आप भी घर में मनी प्लांट लगाने का मन बना रहे हैं, तो दीवाली के शुभ पर्व से पहले इस पौधे को लाकर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Diwali 2024: कब और क्यों मनाई जाती है दीवाली? जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यता

    लगा सकते हैं ये पौधे

    इनके अलावा आप घर में स्नेक प्लांट और सफेद पलाश के पौधे भी लगा सकते हैं। जहां स्नेक प्लांट को मेन गेट पर रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है, वहीं सफेद पलाश का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसी के साथ सफेद पलाश के फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया और नमक, ये उपाय आपको बनाएंगे धनवान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।