Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: कब और क्यों मनाई जाती है दीवाली? जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यता

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 11:02 AM (GMT+05:30)

    दीवाली (Diwali 2024) के दौरान मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि उपासना के दौरान कई बातों का ध्यान का रखना चाहिए। ...और पढ़ें

    Diwali 2024 Date: दीवाली का धार्मिक महत्व
    Diwali 2024 Date: दीवाली का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. दीवाली का पर्व शुभ माना जाता है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है।
    3. इससे एक दिन पहले छोटी दीवाली का पर्व मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म के लोगों के लिए दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस खास पर्व के लिए लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दीवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की (Diwali 2024 Puja Vidhi) पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि विधिपूर्वक उपासना करने से धन की प्राप्ति होती है और जातक और उसके परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। क्या आप जानते हैं कि दीवाली का त्योहार हर साल अधिक उत्साह के साथ क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसकी वजह के बारे में।  

     दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

    ये है वजह

    दीवाली (Diwali Significance) को रोशनी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस खास अवसर पर धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। दीवाली के त्योहार को भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता है। प्रभु के आगमन पर अयोध्या नगरी को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था और नगरवासियों ने दीपक जलाकर भव्य स्वागत किया था। इसी खुशी में हर साल कार्तिक महीने में आने वाली अमावस्या पर दीवाली धूमधाम के साथ मनाई जाती है।  

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: 31 अक्‍टूबर या एक नवंबर? कब मनाई जाएगी दीपावली, ज्योतिर्विदों ने दूर किया संशय

    2024 में कब है दीवाली? (Diwali 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट के बाद कार्तिक माह की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। वहीं, 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ संयोग दोपहर बाद से रात्रि तक है। अत: प्रकांड पंडितों एवं ज्योतिषियों का कहना है कि 31 अक्टूबर के दिन दीवाली मनाना शुभ होगा।

    लक्ष्मी पूजा 2024 शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 49 मिनट से लेकर से 05 बजकर 41 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से लेकर  02 बजकर 39 मिनट तक।

    प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक।

    लक्ष्मी पूजा का समय- शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन कब? जानिए इस बार क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव

     

     

         

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी