Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: सपने में मां लक्ष्मी और गणेश जी को देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, चमक सकती है किस्मत

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 12:02 PM (GMT+05:30)

    हर साल दिवाली (Diwali 2024) के पर्व को कार्तिक माह की अमावस्या पर बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूज ...और पढ़ें

    सपने मां लक्ष्मी के दर्शन करने से मिलते हैं कई संकेत
    सपने मां लक्ष्मी के दर्शन करने से मिलते हैं कई संकेत

    HighLights

    1. सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. शास्त्र में सभी सपनों का वर्णन किया गया है।
    3. सपने में मां लक्ष्मी को देखना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक धन की देवी मां लक्ष्मी (Sapne Me Maa Lakshmi Ko Dekhna) और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जातक और उसके परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के दर्शन करने से जातक की किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि दीपोत्सव के दौरान सपने में मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा को देखने से कौन से संकेत मिलते हैं?

    मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने मां लक्ष्मी को देखना शुभ माना जाता है। अगर आपने दीपोत्सव के समय सपने में मां लक्ष्मी को देखा है, तो इससे किस्मत चमकने से संकेत मिलते हैं। साथ ही इस सपने का मतलब यह है कि जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपावली की डेट से लेकर शुभ मुहूर्त तक, यहां पढ़ें पर्व से जुड़े 10 सवालों के जवाब

    सुख-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

    इसके अलावा सपने में गणपति बप्पा के संग मां लक्ष्मी को देखना बहुत उत्तम माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है और सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    भगवान कुबेर को देखना होता है शुभ

    अगर आपने धन के देवता कुबेर को सपने में देखा है, तो इस सपने से धन प्राप्ति के संकेत प्राप्त होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का मतलब यह है कि इससे धन से सदैव तिजोरी भरी रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    खबरें और भी

    धन लाभ के बनते हैं योग

    मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। दीपोत्सव के दौरान उल्लू पर सवार मां लक्ष्मी को देखना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि जातक का भाग्य चमक सकता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

    इसके अलावा सपने में जलता हुआ दीपक देखना भी अच्छा माना जाता है। इस तरह के सपने देखने से जातक के जीवन में शुभ समय आने का संकेत मिलते हैं। इसके अलावा आर्थिक परेशानियों के दूर होने के संकेत प्राप्त होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Dhanteras और Diwali की Date को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, ज्योतिषाचार्य से जानें सही तारीख और मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।