Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: दीवाली के दिन जरूर करें तुलसी के ये उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 03:33 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर दीवाली (Diwali 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दि ...और पढ़ें

    कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

    कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न 

    HighLights

    1. कार्तिक माह का खास महत्त्व है। 

    2. इस माह में दिवाली मनाई जाती है।

    3. इस दिन तुलसी के उपाय किए जाते हैं। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर (Diwali 2025 Date) को दीवाली है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। दीवाली के अवसर पर तुलसी से जुड़े उपाय करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तुलसी के उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी


    अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो दीवाली के दिन तुलसी के पौधें में देसी घी का दीपक जलाएं। पौधे की परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को दीवाली के दिन करने से देवी लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

    maa lakshmi   (3)

    मिलेंगे शुभ परिणाम


    इसके अलावा दीवाली के दिन जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर तुलसी में अर्पित करें। तुलसी के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को दीवाली के दिन करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    दीवाली के दिन तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करें। तुलसी माता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद सुहाग की सामग्री को किसी सुहागिन महिला को दान में दे दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

    Diwali (7)

    दीवाली 2025 डेट और Time (Diwali 2025 Date and Time)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर होगा।

    खबरें और भी

    तुलसी स्तुति मंत्र


    देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

    नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली से पहले मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए मां लक्ष्मी आने वाली हैं आपके घर

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर? ज्योतिषाचार्यों ने बताया दीपावली और लक्ष्मी पूजन के लिए कौन-सा दिन रहेगा शुभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।