Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2024: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सावन सोमवार पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 21 Jul 2024 04:13 PM (IST)

    सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। यह महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती भूलोक पर आते हैं। इस ...और पढ़ें

    Sawan Somwar 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan Somwar 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सावन सोमवार पर शिववास योग बन रहा है।
    2. सावन सोमवार पर महादेव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर एक मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। यह महीना पूर्णतया भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने प्रत्येक दिन शिव भक्त अपनी सुविधा अनुसार बाबा का अभिषेक करते हैं। वहीं, सावन सोमवार पर भगवान शिव एवं मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती हैं। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सावन सोमवार पर विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है। अगर आप भी धन संबधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात


    ऐसे करें अभिषेक

    • मेष राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में साबुत गेहूं मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक सोमवार पर गंगाजल में अखंडित चावल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक सावन सोमवार पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक सावन सोमवार पर गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक सोमवार पर गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक सोमवार पर गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।