Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2024: आषाढ़ कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 26 Jun 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त काल कष्ट दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं। इस ...और पढ़ें

    Kalashtami 2024: कब है आषाढ़ कालाष्टमी? नोट करें पूजा विधि
    Kalashtami 2024: कब है आषाढ़ कालाष्टमी? नोट करें पूजा विधि

    HighLights

    1. कालाष्टमी पर्व कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
    2. इस दिन काल भैरव देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
    3. काल भैरव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी मनाई जाती है। आषाढ़ माह में कालाष्टमी 28 जून को है। यह दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव ज्योत रूप में भी प्रकट हुए थे। वहीं, ब्रह्मा जी द्वारा अपमानित किए जाने के बाद भगवान शिव का रौद्र रूप काल भैरव देव का अवतरण हुआ था। इस अवसर पर काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। काशी स्थित काल भैरव मंदिर में बाबा की नगरी के कोतवाल की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि काल भैरव देव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। तंत्र सीखने वाले साधक निशा काल में काल भैरव देव की कठिन साधना करते हैं। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी तिथि पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट


    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से त्रिलोकीनाथ भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक कालाष्टमी पर गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक आषाढ़ कालाष्टमी पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक कालाष्टमी पर दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।