Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: भगवान शिव की पूजा के समय करें ये आसान उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Mar 2025 09:00 PM (IST)

    सोमवार के दिन (Somwar Ke Upay) देवों के देव महादेव की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही शुभ ग्रह मजबूत होते हैं। ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Somwar Ke Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. भगवान शिव की महिमा अपरंपार है।
    2. सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करने का विधान है।
    3. महादेव की पूजा करने से हर परेशानी दूर हो जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत की महिमा शिव पुराण में विस्तार पूर्वक दिया गया है। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

    धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। साधक श्रद्धा भाव से सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। ज्योतिष कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों से निजात पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी शिव शक्ति की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन (Somwar Ke Upay) भक्ति भाव से महादेव और जगत की देवी की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, कारोबार में खूब होगी तरक्की

    सोमवार के उपाय

    • देवों के देव महादेव को बिल्व पत्र बेहद प्रिय है। इसके लिए सोमवार के दिन जलाभिषेक करते समय भगवान शिव को बिल्व पत्र जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। आप चाहे तो गंगाजल में बिल्वपत्र मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • देवों के देव महादेव भगवान शिव जलाभिषेक से जल्द प्रसन्न होते हैं। अतः सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें। आप चाहे तो दूध, दही और पंचामृत से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं या कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन गन्ने के रस या शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध और मंगल ग्रह मजबूत होगा।
    • अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन उनके नामों का जप करें। शिव मंत्र के जप से जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी