Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय जरूर करें ये उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 07:07 PM (IST)

    अगर आप करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद जल में कुमकुम या सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। ...और पढ़ें

    Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय जरूर करें ये उपाय, हर समस्या का होगा समाधान
    Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय जरूर करें ये उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है।
    2. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।
    3. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से निजात मिलती है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संताप को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    मंगलवार के उपाय

    • अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    • अगर आप करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद जल में कुमकुम या सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात, निकटतम मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। साथ ही सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से करियर में आ रही बाधा दूर हो जाती है।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से सभी प्रकार की परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • हनुमान जी का आशीर्वाद पाने हेतु मंगलवार के दिन राम परिवार की पूजा करें। इस समय श्रीराम चालीसा का पाठ और आरती अवश्य करें। साथ ही आरती के समय सुख, समृद्धि एवं धन वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।  

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।