Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Upay: गुरुवार के दिन कर लिए ये 4 उपाय, तो बुलेट की तरह तेज भागेगी करियर और कारोबार की गाड़ी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 18 Dec 2024 06:00 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष भी कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए भग ...और पढ़ें

    Guruwar Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
    Guruwar Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
    2. कर्क राशि पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है।
    3. अगले साल देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं करती हैं। अविवाहित यानी कुंवारी लड़कियां भी गुरुवार का व्रत रख सकती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार का व्रत करने से अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। वहीं, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। सामान्य जन (पुरुष) भी गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर सकते हैं। वहीं, पूजा के समय इन उपायों (Guruwar Upay) को जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन क्यों नहीं किया जाता साबुन का उपयोग? जानिए इससे जुड़े नियम

    उपाय

    • अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन तुलसी पूजा अवश्य करें। इस समय तुलसी मां को जल का अर्घ्य दें। साथ ही तुलसी स्थल की परिक्रमा करें। इस समय तुलसी चालीसा का पाठ अवश्य करें। तुलसी मां की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
    • अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस समय विष्णु चालीसा का पाठ करें। विष्णु चालीसा का पाठ करने से दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।
    • कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। आप मकई, चने की दाल, बेसन, केला और पीले रंग के कपड़े का दान करें। इन चीजों के दान से गुरु की कृपा व्यक्ति पर बरसती है।
    • गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा अवश्य करें। केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। इसके लिए भगवान विष्णु को हल्दी, पीले चंदन, चने की दाल, गुड़ आदि चीजें अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।

    यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन केले के पेड़ में चढ़ाएं ये चीजें, कृपा बरसाएंगे प्रभु श्री हरि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।