Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय करें ये सरल उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 13 Nov 2024 04:29 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं कमजोर गुरु से जातक को जीवन में कई प्र ...और पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार व्रत का धार्मिक महत्व
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ज्ञान के कारक माने जाते हैं।
    2. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु मजबूत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति की उपासना की जाती है। देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष भी जीवन में तरक्की और उन्नति पाने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय (Guruwar Ke Upay) जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    गुरुवार के उपाय

    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन घर पर दक्षिणावर्ती शंख लाएं। वहीं, पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है। साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु सहस्रनाम के पाठ से जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
    • विवाहित और अविवाहित महिलाएं मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गुरुवार व्रत कथा का पाठ करें। गुरुवार का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    • सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। अतः गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य दें। आप गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं। चने की दाल, केला, पपीता, मूंग की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
    • ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने और गुरु चांडाल दोष दूर करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के चंदन का टीका लगाने की सलाह देते हैं। अतः गुरुवार को स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय पीले रंग का टीका ग्रीवा या माथे पर अवश्य लगाएं। इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।