Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: बाल गोपाल के जन्मदिन पर मोर पंख से करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:07 PM (GMT+05:30)

    Krishna Janmashtami 2023 न्याय के देवता शनिदेव भी भगवान श्रीकृष्ण के उपासक हैं। अगर आप शनि की कुदृष्टि से परेशान हैं तो जन्माष्टमी तिथि पर तीन मोर पंख ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: बाल गोपाल के जन्मदिन पर मोर पंख से करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि
    Krishna Janmashtami 2023: बाल गोपाल के जन्मदिन पर मोर पंख से करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। अतः कृष्ण उपासक अपने घरों पर मोर पंख रखते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर पर मोर पंख रखने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर है या आप कर्ज तले दबे हैं, तो धन प्राप्ति हेतु कृष्ण जन्माष्टमी पर मोर पंख से ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    मोर पंख के उपाय

    • अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो जन्माष्टमी पर निकटतम मंदिर जाकर बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया एवं राधा रानी को मोर पंख अर्पित करें। जन्माष्टमी के चालीस दिन पश्चात, पुनः मंदिर जाएं और मोर पंख लाकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  • अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है, तो जन्माष्टमी पर मोर पंख खरीदकर घर ले आएं। अब मोर पंख पर गंगाजल छिड़ककर घर में शुभ स्थान पर रख दें। आप चाहे तो तिजोरी में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  • न्याय के देवता शनिदेव भी भगवान श्रीकृष्ण के उपासक हैं। अगर आप शनि की कुदृष्टि से परेशान हैं, तो जन्माष्टमी तिथि पर तीन मोर पंख लें आएं। अब काले धागे में मोर पंख को बांध लें। इसके पश्चात, गंगाजल छिड़ककर कम से कम 11 या 21 बार शनि मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

  • खबरें और भी

  • घर में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए जन्माष्टमी तिथि पर मोर पंख घर ले आएं। अब पूजा के पश्चात, घर के मुख्य दरवाजे पर मोर पंख को लगा दें। मोर पंख लगाते समय “ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर की दक्षिण पूर्व दिशा में मोर का पंख लगाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।

  • डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'