Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, धन की जीवन में कभी नहीं होगी कमी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    Guruwar Ke Upay अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान कर आचमन करें। इसके पश्चात पीले वस्त्र धारण कर भगवान भास्क ...और पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, धन की जीवन में कभी नहीं होगी कमी
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, धन की जीवन में कभी नहीं होगी कमी

    HighLights

    1. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।
    2. विष्णु जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
    3. केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही देवगुरु बृहस्पति की भी आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, करियर और कारोबार में भी ऊंचा मुकाम हासिल होता है। अतः साधक गुरुवार के दिन आराध्य विष्णु जी की पूजा करते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए, उपाय जानते हैं -

    यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2023: 3 अक्टूबर को मंगल देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को प्राप्त होगा लाभ

    गुरुवार के उपाय

    • अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान कर आचमन करें। इसके पश्चात, पीले वस्त्र धारण कर भगवान भास्कर को सर्वप्रथम जल का अर्घ्य दें। तदोउपरांत, विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। इस दौरान भगवान विष्णु को अष्टदल कमल अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। इसके पश्चात, नारियल को लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होने लगती है।
    • गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आप अपने करियर या कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन निकटतम लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय 7 हल्दी की गांठ धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।