Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती है खूबसूरत लड़की? जान लें इसका पूरा मतलब

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:14 PM (IST)

    Dream Astrology स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में खूबसूरत महिला से बात करना बेहद शुभ होता है। ये सपने संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ने ...और पढ़ें

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं खूबसूरत लड़की?
    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं खूबसूरत लड़की?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपने भविष्य के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ डरावने और बुरे होते हैं। बुरे और खौफनाक सपने को देख लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि आने वाले समय में उनके साथ जरूर बुरा या गलत होने वाला है। वहीं, अच्छे सपने को देख लोग बेहद खुश होते हैं। ये सपने दिल को छूने वाले होते हैं। इन सपनों को देख मन में उन्हें जानने (मतलब) की उत्सुकता बढ़ जाती है। अगर आप भी सपने में बेहद खूबसूरत लड़की को देखते हैं, तो आपके मन में यह ख्याल आता है कि आखिर इस सपने का मतलब क्या है? आइए, इससे संबंधित सपनों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    सपने में खूबसूरत लड़की देखना

    - स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में खूबसूरत महिला से बात करना बेहद शुभ होता है। ये सपने संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ने वाला है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

    - अगर आप सपने में खूबसूरत लड़की या परी को देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आने वाला समय आपका स्वर्णिम रहने वाला है। आपको जीवन में मन मुताबिक सफलता मिलने वाली है।

    - ज्योतिषियों की मानें तो सपने में वृद्ध महिला को देखना भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ होता है कि भविष्य में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    - अगर आप सपने में बेहद खूबसूरत विवाहित महिला को देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। उनकी कृपा से आपके आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    - सपने में किसी महिला को आभूषण पहनते या धारण करते देखना भी शुभ होता है। इस सपने का यह मतलब होता है कि आपका अटका हुआ काम पूरा होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी