Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समझ लें जल्द बनने वाले हैं धनवान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 13 Nov 2024 07:00 PM (GMT+05:30)

    स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में शिवलिंग (Dream Astrology) देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आप पर देवों के देव महादेव और मां पार् ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में तोता देखने का मतलब ?
    Dream Astrology: सपने में तोता देखने का मतलब ?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Astrology: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से सपने में दिखने वाली चीजों से भविष्य की जानकारी मिलती है। सपनों का जीवन से गहरा नाता होता है। व्यक्ति सोने के दौरान शुभ और अशुभ सपने देखता है। कई सपने दिल को छूने वाले होते हैं। इन सपनों को देख व्यक्ति प्रसन्न खुश हो जाता है। वहीं, कई सपने बेहद डरावने होते हैं। इन सपनों को देख व्यक्ति डर जाता है। जानकारों की मानें तो कई सपने भविष्य में धनवान बनने और अच्छे दिन शुरू होने के संकेत होते हैं। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: तिजोरी के लिए ध्यान रखेंगे ये वास्‍तु नियम, तो नहीं होगी धन की कमी

    अच्छे दिन शुरू होने के सपने

    • स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी का दर्शन होना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी।
    • सपने में आम का बगीचा देखना भी बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन से दुखों का प्रस्थान होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो जल्द ही आपको सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। कई अवसर पर अचानक से धन लाभ के भी योग बनते हैं।
    • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में चंद्रमा देखना भी शुभ है। वहीं, अर्धचंद्र देखना अति शुभ होता है। अर्धचंद्र सपने देखने का मतलब होता है कि जल्द ही दुखों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
    • ॐ का सपना देखना तो अति दुर्लभ है। इस सपने को देखने वाले किस्मत वाले होते हैं। ॐ सपने देखने का अर्थ है कि आपका जीवन धन्य हो गया। आप अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति करेंगे। इसके साथ ही मृत्यु उपरांत उच्च लोक की प्राप्ति होगी। ॐ लिखने का सपने देखना और भी शुभ होता है।

    यह भी पढ़ें: सपने में 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।