Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:30 PM (IST)

    बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन गणेश जी की भक्ति से सुख, सौभाग्य और आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती है। ...और पढ़ें

    Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

    Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में चतुर्थी मनाई जाती है।

    2. इस दिन भगवान गणेश की पूजा और भक्ति की जाती है।

    3. भगवान गणेश की पूजा से सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 25 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता पाने के लिए व्रत रखा जाएगा।

    ganesh ji

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Budhwar Daan Benefits) करें।

    राशि अनुसार दान (Auspicious Donations for Luck)

    • मेष राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद सफेद वस्त्र का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र (कपड़े) का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन चावल, नमक और चीनी का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद गेहूं का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के फल का दान करें।
    • तुला राशि के जातक कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन लोगों के मध्य मोदक वितरित करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन मूंगफली और शहद का दान करें।
    • धनु राशि के जातक आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन शमी के पौधे का दान करें।
    • मकर राशि के जातक शनि की बाधा दूर करने के लिए बुधवार के दिन लोगों के मध्य मोतीचूर के लड्डू का वितरण करें।
    • कुंभ राशि के जातक धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए बुधवार के दिन अन्न और धन और वस्त्र का दान करें।
    • मीन राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पाने के लिए बुधवार के दिन पीले रंग के वस्त्र और केले का दान करें।

    यह भी पढ़ें- बुधवार को गलती से भी न करें ये 5 काम, रूठ सकते हैं गणपति बप्पा, बिगड़ जाएगा बुध


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


    खबरें और भी