Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Amavasya 2024 Daan: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 07:53 PM (IST)

    गरुड़ पुराण में निहित है कि मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya 2024 Daan) पर पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष ...और पढ़ें

    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या का धार्मिक महत्व
    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. अगहन का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है।
    2. इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
    3. अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 01 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इसके साथ ही पितरों का भी तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर पूर्वजों का तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पितरों के आशीर्वाद से धन और वंश में वृद्धि होती है। शास्त्रों में मार्गशीर्ष अमावस्या पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर प्रातः काल में स्नान-ध्यान करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं शिव जी की पूजा करें। वहीं पितरों का तर्पण के बाद ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं। इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इन चीजों का दान (Margashirsha Amavasya 2024 Daan) करें।

    यह भी पढ़ें: गीता जयंती से सफला एकादशी तक, दिसंबर महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

    करें इन चीजों का दान

    • मेष राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर मूंगफली, राजमा मड़ुआ और गुड़ का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर दूध, दही, पनीर, माखन आदि चीजों का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर हरी सब्जी, हरे रंग के फल, और साबुत मूंग का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर आटा, मैदा, नमक, चावल और चीनी का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर मसूर दाल, लाल मिर्च, रागी और गेहूं का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक अमावस्या पर गौशाला में धन, साबुत मूंग और शिमला मिर्च का दान करें।
    • तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर नमक, आटा, मैदा और सफेद रंग के कपड़े का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर मड़ुआ, रागी, शकरकंद, मसूर दाल  का दान करें।
    • धनु राशि के जातक अमावस्या पर पके केले, पके पपीते, बेसन और पीले रंग का वस्त्र का दान करें।
    • मकर राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर काले तिल, अलसी, काली सरसों आदि चीजों का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक अमावस्या पर चमड़े के जूते-चप्पल, काला कंबल, काला वस्त्र का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर चने की दाल, मकई, सत्तू, पके केले आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: हर शुभ काम में क्यों की जाती है नवग्रह पूजा? इस विधि से करें अपने आराध्य को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।