Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर जरूर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 19 Aug 2024 07:12 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग दिनभर है। साथ ही रक्षाबंधन पर शिववास योग का ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर्व का धार्मिक महत्व
    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर्व का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सावन पूर्णिमा पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है।
    2. रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है।
    3. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त यानी आज रक्षाबंधन है। यह पर्व हर वर्ष सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। आज के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। साथ ही अपने भाई की तरक्की और उन्नति के लिए श्रीहरि से कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार उपहार देते हैं।  सावन पूर्णिमा पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर रहे हैं। साथ ही पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो पूर्णिमा तिथि पर दान-पुण्य करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो रक्षा बंधन पर इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा पर पूजा के दौरान करें विशेष कार्य, कभी नहीं होगी धन की कमी

    राखी बांधने का सही समय

    सावन पूर्णिमा पर भद्रा का योग दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है। शास्त्रों में भद्रा के दौरान राखी बांधने की मनाही है। अतः दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से लेकर 04 बजकर 20 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय है। इसके बाद प्रदोष काल के दौरान 06 बजकर 56 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक है। इन दोनों समय में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

    इन चीजों का करें दान

    सावन पूर्णिमा पर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके पश्चात, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व राखी मनाएं। सभी चीजों से निवृत होने के बाद इन चीजों का दान करें। साधक कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत करने के लिए दूध, दही, चावल, चीनी, नमक और सफेद वस्त्र का दान करें। वहीं, कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़, शहद आदि चीजों का दान करें।

    साधक आर्थिक समस्या से निजात पाने के लिए हल्दी, पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग की मिठाई, केले, चने की दाल, बेसन आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। गुरु के मजबूत रहने से जातक को धन संबंधी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा, कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए अपनी बहनों को हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी गिफ्ट करें।

    खबरें और भी

    जरूरतमंदों को हरी सब्जी और मौसमी फलों का दान करें। शनिदेव की कृपा पाने के लिए काले तिल, कंबल, चमड़े के जूते-चप्पल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: भाई-बहन का रिश्ता हमेशा रहेगा मजबूत, इन शुभ संदेशों के जरिए खास बनाएं रक्षाबंधन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।