Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन करना न भूलें ये काम, धन-धान्य में नहीं होगी कमी

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 07:03 PM (IST)

    हर साल सावन माह की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन सोमवार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम को द ...और पढ़ें

    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन करना न भूलें ये काम।
    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन करना न भूलें ये काम।

    HighLights

    1. सावन माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है रक्षाबंधन।
    2. भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता को दर्शाता है यह पर्व।
    3. राखी के दिन कुछ कार्यों को करने से मिल सकता है लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में एक मुख्य स्थान रखता है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। इस बार का रक्षाबंधन खास है, क्योंकि सावन पूर्णिमा होने के साथ-साथ इस दिन सावन का आखिरी सोमवार व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में साधक इस दिन पर विशेष लाभ प्राप्ति के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

    सुबह उठकर करें ये काम

    रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली और लाल रंग के फूल डालें। अब सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है और उसके जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं। साथ ही आप शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: सिर्फ एक नहीं, कई कारणों से बांधी जाती है राखी, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

    शाम के समय करें ये काम

    हिंदू धर्म में माना जाता है कि शाम के समय धन की देवी यानी लक्ष्मी माता का आगमन होता है। ऐसे में आप रक्षाबंधन की शाम को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए ये कार्य कर सकते हैं। इसके लिए रक्षाबंधन की शाम को घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के नाम का दीया जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती

    यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर इस समय रहेगा भद्रा का साया, जानें कब बांधी जाएगी राखी

    आर्थिक स्थिति में होगा लाभ

    रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए एक उत्तम तिथि मानी गई है। ऐसे में आप आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए रक्षाबंधन के दिन देवी लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दौरान उन्हें खीर का भोग भी लगाएं। इससे साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।