Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: धन प्राप्ति के लिए आज ही आजमाएं वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन की कमी

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 11:25 AM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष होने की वजह से कई तरह समस्याएं आती हैं जिससे कार्य अधूरे रह जाते हैं। अगर आप भी बिजनेस में सफलता और ...और पढ़ें

    Vastu Tips: इन उपाय से धन में होगी वृद्धि
    Vastu Tips: इन उपाय से धन में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
    2. उपाय के द्वारा धन लाभ के योग बनते हैं।
    3. इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhan Prapti Ke Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in Hindi) को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के समय कई लोग ऐसे हैं, जिनको दिनभर अधिक मेनहत करने के बाद भी जीवन में पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप वास्तु शास्त्र में वर्णित उपाय जरूर करें। माना जाता है कि इन उपाय को करने से इंसान को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

    वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

    • अगर आप जीवन में कर्ज की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में घर की उत्तर दिशा में धन रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा धन रखने के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव का वास माना गया है। इसी वजह से शुभ दिशा में पैसे रखने से धन संबंधी समस्या दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: कहीं आपकी रसोई में भी तो नहीं है वास्तु दोष, बिना तोड़े करें ठीक

    • सनातन धर्म में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के दौरान दीपक जलाने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा न करने से जातक शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक इस तरह रखना चाहिए कि घर से निकलते समय दीपक आपके दाएं हाथ की ओर हो।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान या ऑफिस में सफेद, क्रीम या हल्के रंग पेंट होना चाहिए। यह रंग व्यवसाय में सफलता पाने में लाभदायक माने जाते हैं। इससे बिजनेस में सफलता मिलती है।
    • आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। पूजा के बाद नारियल को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Sawan Vastu Tips: सावन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कृपा बनाए रखेंगे भगवान शिव


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी