Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Pet: बेहद शुभ माने गए हैं ये 3 जीव, घर में पालने से बनी रहती है बरकत

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:44 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में कई पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। यह जानवर न केवल व्यक्ति के अकेलेपन को दूर करते हैं बल्कि इन्हें घर में पालने से सुख-समृद्धि भी ...और पढ़ें

    pet animal for Home बेहद शुभ माने गए हैं ये 3 जीव।
    pet animal for Home बेहद शुभ माने गए हैं ये 3 जीव।

    HighLights

    1. पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं लोग।
    2. वास्तु में कई जानवर माने गए हैं शुभ।
    3. उनके आगमन से बनी रहती है सुख-समृद्धि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोग अपने घरों में तरह-तरह के जानवर आदि पालते हैं। कई लोग बिल्ली पालते हैं, तो कुछ को कुत्ता पालना भी पसंद होता है। पालतू जानवर को घर के सदस्य से कम नहीं समझा जाता और एक सदस्य की तरह ही उसकी देखभाल भी की जाती है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के अनुसार ऐसे 3 जानवर बताने जा रहे हैं, जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं।

    सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

    वास्तु अनुसार के अनुसार, घर में तोता पालना बहुत ही शुभ माना गया है। घर में तोता पालने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। जिससे लड़ाई-झगड़े कम होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें, कि तोता आपके घर में खुश रहे, इसलिए तोते का अच्छे से ख्याल रखें।

    परिवार में आएगी खुशहाली

    खरगोश देखने में जितना प्यारा लगता हैं, वास्तु शास्त्र में इसे पालना भी उतना ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि खरगोश का घर में आना अच्छा संकेत होता है। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही खरगोश धन प्राप्ति का भी संकेत देता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं पोछा, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

    बनी रहेगी बरकत

    कई लोग घरों में मछली पालते हैं। वास्तु शास्त्र में भी घर में मछली पालना काफी शुभ माना गया है। इसे बरकत के संकेत के रूप में देखा जाता है। इससे साधक को आर्थिक तंगी से भी राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको फिश टैंक को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: बहुत-ही शुभ माने जाते हैं ये तोहफे, मिलने वाले की खुल जाती है किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।