Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं पोछा, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:38 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को विशेष महत्व दिया गया है। यदि आप अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं गंदगी नका ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं पोछा (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं पोछा (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
    2. वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण मानी गई है साफ-सफाई।
    3. वास्तु के अनुसार पोछा लगाने से मिलते हैं अच्छे परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप पोछा लगाते समय भी वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पोछा लगते समय किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

    पोछा लगाने का सही समय

    वास्तु के अनुसार घर की साफ-सफाई के लिए सबसे सही समय ब्रह्म मुहूर्त को माना गया है। ऐसे में आप इस समय में पोछा लगा सकते हैं। यह असल में सूर्योदय से पहले की अवधि होती है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजे से सुबह 5 बजकर 30 के बीच का समय होता है। ऐसे में इस समय में घर में पोछा लगाने से घर सकारात्मकता बढ़ती है और शांत वातावरण बना रहता है। इसके साथ ही सूर्योदय के दौरान या उसके तुरंत बाद भी पोछा लगाना अच्छा माना जाता है।

    इस तरह लगाएं पोछा

    पोछा हमेशा घर के प्रवेश से लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद घर के बाकी हिस्सों में पोछा लगाएं। अलग-अलग कमरों में पोछा लगाते समय, दक्षिणावर्त दिशा (Clockwise) का पालन करें। ऐसा करने से प्राकृतिक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। कोशिश करें कि पोछा हमेशा मुख्य द्वार के पास से शुरू करने इसी स्थान पर समाप्त करें।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Happiness: वास्तु शास्त्र के इन उपाय से जीवन को बनाएं खुशहाल, सुख-शांति की होगी प्राप्ति

    इन बातों का रखें ध्यान

    कभी भी दोपहर के समय घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही आप चाहें तो पोछे के पानी में थोड़ी-सी मात्रा में सेंधा या फिर नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे घर का वास्तु ठीक बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा भी कोसों दूर बनी रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें, नहीं सताएगी पैसों की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।