Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में इन देवी-देवता के हुए हैं दर्शन, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब

    Updated: Tue, 21 May 2024 12:06 PM (IST)

    Dream Astrology सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का बेहद खास महत्व है। स्वप्न शास्त्र को लेकर कहा जाता है कि इसका सीधा संबंध इंसान के जीवन में जुड़ी घटना ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में इन देवी-देवता के हुए हैं दर्शन, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब
    Dream Astrology: सपने में इन देवी-देवता के हुए हैं दर्शन, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब

    HighLights

    1. सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं।
    3. सपने में मां लक्ष्‍मी को देखना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। God in Dream meaning in Hindi: सपने कई तरह के संकेत देते हैं, जिनको हम लोग समझ नहीं पाते। स्वप्न शास्त्र में सभी तरह के सपनों का वर्णन किया गया है। कुछ सपने शुभ और अशुभ माने जाते हैं। सोते समय कई बार हमें सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं। इस सपने का मतलब अलग-अलग होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सपने में देवी-देवता को देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chaturmas 2024: चातुर्मास में रखेंगे इन नियमों का ध्यान, तो नहीं होगी कोई परेशानी

    • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने मां दुर्गा को देखना बेहद शुभ माना गया है। अगर आपने सपने में मां दुर्गा को देखा है, तो इस सपने मतलब यह है कि आपके जीवन के सभी तरह के दुख-संकट दूर होने वाले हैं।
    • अगर कभी सपने में भगवान श्रीराम के दर्शन हुए हैं, तो इस सपने का मतलब यह है कि आपको जीवन में कर्तव्यों को सही तरीके से निभाना चाहिए।  
    • सनातन धर्म में मां लक्ष्मी का धन की देवी माना गया है। अगर आपने सपने मां लक्ष्मी को देखा है, यह सपना शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के संकेत मिलते हैं और घर में सुख-समृद्धि  का आगमन होने वाला है।
    • सपने में शिवलिंग को देखना शुभ माना गया है। इस सपने का मतलब यह है कि महादेव के आशीर्वाद से आपको जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। इसके अलावा तरक्की और उन्नति होगी।
    • अगर सपने में भगवान गणेश दर्शन किए हैं, तो यह सपना जीवन में खुशहाली, समृद्धि आने का संकेत देता है। इस सपने से जीवन के संकट दूर होने के संकेत मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bajrang Baan Path: बजरंग बाण के पाठ के दौरान इन नियमों का करें पालन, सभी संकटों से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।