Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: ये सपने देखकर डर गए हैं आप? लेकिन मिल सकते हैं खास संकेत

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 06:10 PM (IST)

    भविष्य पुराण में कुछ ऐसे सपने बताए गए हैं जो व्यक्ति को आने वाले जीवन में बारे में शुभ संकेत (Auspicious Signs in Dreams) दे सकते हैं। अगर आपको भी ये ...और पढ़ें

    Dream Astrology: कौन से सपने होते हैं शुभ।
    Dream Astrology: कौन से सपने होते हैं शुभ।

    HighLights

    1. व्यक्ति का हर सपना देता है खास संकेत।
    2. भविष्य पुराण में मिलता है सपनों का वर्णन।
    3. डरावने लगने वाले कुछ सपने होते हैं शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी हम सपने में कुछ डरावनी या अनचाही चीजें या फिर घटनाएं देखकर डर जाते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र (Auspicious dreams) कुछ ऐसे भी सपने बताए गए हैं, जो देखने में तो अशुभ लगते हैं, लेकिन आने वाले जीवन के बारे में बहुत ही खास संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में।

    मृत्यु से जुड़े सपने

    अक्सर सपने में अपने किसी प्रियजन की मृत्यु देखकर हम डर जाते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में आप जिस व्यक्ति की मृत्यु देखते है, उसकी आयु लंबी होने वाली है। ऐसे में यह एक अशुभ सपना न होकर शुभ सपना है।

    वहीं अगर सपने में किसी व्यक्ति को अर्थी या शव दिखाई देती है, तो इसे भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में चल रही किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मिलेगा मनचाहा करियर

    अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को बेड़ियों में जकड़ा हुआ देखता है, तो इसे एक शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह माना गया है कि जल्द ही आपको अपने कार्यक्षेत्र कोई ऊंचा पद मिलने वाला है। वहीं सपने में खुद को सांप द्वारा काटते हुए देखने का अर्थ भी यह माना गया है कि व्यक्ति को अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: किसी को न बताएं अपने ये सपने, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

    खुद को गरीब देखना

    अगर आप सपने में खुद को गरीब देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इसे एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब अर्थ है कि जल्द ही आपको धन लाभ मिलने वाला है। इस सपने का एक अर्थ यह भी माना गया है कि जल्द ही आपका अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    जीवन में आती है सुख-समृद्धि

    भविष्य पुराण में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने बाल टूटते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि उसे जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है। वहीं भविष्य पुराण के अनुसार, सपने में खुद को मदिरा पान करते हुए देखता भी एक शुभ सपना माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: अच्छा समय शुरू होने से पहले आते हैं ये सपने, समझिए दूर होने वाली है सारी परेशानी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।