Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: अच्छा समय शुरू होने से पहले आते हैं ये सपने, समझिए दूर होने वाली है सारी परेशानी

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 04:18 PM (IST)

    सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का कुछ-न-कुछ अर्थ भी माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार वह ...और पढ़ें

    Swapna Shastra इन सपनों को माना गया है शुभ।
    Swapna Shastra इन सपनों को माना गया है शुभ।

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपना देता है कुछ संकेत।
    2. अच्छे समय के आने का भी संकेत देते हैं कुछ सपने।
    3. अपने सपने किसी और को बताने की न करें भूल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र की मानें, तो कुछ सपने आपको अच्छे समय के आने का संकेत देते हैं। वहीं कुछ आपको भविष्य में आने वाली परेशानियों के प्रति आगाह भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अच्छा समय शुरू (Auspicious Signs in Dreams) होने से पहले दिखाई देते हैं।

    सपने में भगवान के दर्शन

    सपने में भगवान का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में यदि आप सपने में अपने इष्ट देव को प्रसन्न या मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो इसे एक बहुत ही अच्छा संकेत समझा जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।  

    वहीं अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत समझा जाता है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ बताया गया है कि आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आने वाले हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बरसेगी श्रीहरि की कृपा

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शंख बहुत ही पवित्र वस्तु मानी गई है। इसका संबंध धन की देवी यानी मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में सपने में शंख को देखना एक अच्छा संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में इसे एक दुर्लभ सपना माना गया है, जिसे देखने का अर्थ है कि आपके ऊपर बहुत जल्द लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बरसने वाली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: आ रहे हैं इस तरह के सपने, तो समझिए जल्द पूरा होने वाला है शादी का ख्वाब

    इस जानवर का दिखना है शुभ

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी देखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है और आपको धन, ऐश्वर्य और सम्मान की प्राप्ति होगी। इसी के साथ सपने में पक्षी की तरह खुद को उड़ते हुआ देखना भी एक अच्छा समय है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जो परेशानियां चल रही हैं, वह जल्द खत्म होने वाली हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    शुभ हैं ये चीजें

    अगर कोई व्यक्ति सपने में बारिश होते हुए दिखता है, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ये काफी शुभ सपना होता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपको जल्द ही कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। साथ ही इस सपने का यह भी अर्थ माना जाता है कि आपका वह काम पूरा हो सकता है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: लड्डू गोपाल के नाराज होने पर सपने में मिलते हैं ये संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।