Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: बुरा वक्त खत्म होने का संकेत हैं ये सपने, जीवन में लौट आती है खुशहाली

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:58 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना एक खास अर्थ माना जाता है। कुछ सपने आने वाली मुसीबत के बारे में सचेत करते हैं तो स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के ...और पढ़ें

    Dream Astrology बुरा समय खत्म होने का संकेत हैं ये सपने (Picture Credit: Freepik)
    Dream Astrology बुरा समय खत्म होने का संकेत हैं ये सपने (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. कुछ सपनें देते हैं भविष्य के बारे में खास संकेत।
    2. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपने का होता है खास अर्थ।
    3. समृद्धि के आगमन का संकेत होते हैं कुछ सपने।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोते समय मनुष्य को कई प्रकार के सपने दिखाई देते हैं, जो उसके भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत दे सकते हैं। इसमें से कुछ सपने शुभ माने जाते हैं, तो कुछ भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं की ओर भी इशारा करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, कि ऐसे कौन-से सपने हैं, जिनको देखने पर व्यक्ति को बुरा समय खत्म होने और अच्छे दिनों के आने का संकेत मिलता है।

    शुभ हैं ये सपना

    यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग, देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं, या फिर मंदिर दिखाई देता तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे सपने देखने का अर्थ है कि देवी-देवताओं की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है और आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। लेकिन देवी-देवताओं को रोद्ध रूप में देखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

    जल्द खत्म होंगी परेशानियां

    स्वप्न शास्त्र की मानें, तो सपने में साफ या फिर सफेद रंग के झड़ने का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आ रही परेशानियों का जल्द ही निवारण होने वाला है। लेकिन अगर आपको सपने में गंदा या गर्म पानी का झरना दिखाई देता है, तो ऐसे में इसे शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: क्या आपके सपने में भी आते हैं मृत परिजन, तो आने वाले जीवन में मिल सकते हैं ये संकेत

    शुरू होंगे अच्छे दिन

    सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखना थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें, तो यह सपना आपके लिए लकी साबित हो सकता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में आ रही परेशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं और आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: सपने में बारिश देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, खोल देते हैं किस्मत का ताला

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।