यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swapna Shastra: सपने में बारिश देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, खोल देते हैं किस्मत का ताला
ऐसा माना जाता है कि सपने में कुछ चीजों का दिखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। हर सपने का कोई न कोई मतलब अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनु ...और पढ़ें

HighLights
- हर सपने का कोई न कोई मतलब अवश्य होता है।
- कुछ सपने व्यक्ति की तरक्की का संकेत देते हैं।
- सपने में बारिश का देखना शुभ माना गया है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shubh Sapne: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र को लेकर कहा जाता है कि इसका सीधा संबंध इंसान के जीवन में जुड़ी घटनाओं से होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में कुछ चीजों का दिखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारिश देखने का भी अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सपने में बारिश देखने से कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: तरक्की का संकेत देते हैं ये 5 सपने, आपने भी देखे हैं, तो हो जाएं खुश
मिलते हैं संकेत
- स्वप्न शास्त्र में सोते समय दिखने वाले सपनों के बारे में उल्लेख किया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारिश को देखना बेहद शुभ माना गया है।
- अगर आपने सपने में बारिश को देखा है, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने से शुभ समाचार मिलने का संकेत मिलता है। इसके अलावा जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है। माना जाता है कि इस तरह का सपने देखने से इंसान की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- अगर आपने सपने में तेज बारिश को देखा है, तो इसका मतलब यह है कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और जल्द ही आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन की प्राप्ति होगी।
- इसके अलावा आपने बारिश में खुद को नाचते हुए देखा है, तो यह शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि जीवन के संकट खत्म होने वाले हैं।
- स्वप्न शास्त्र में सपने में जल को देखना शुभ बताया गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि आपकी करियर में जल्द ही सफलता प्राप्त होने वाली है। साथ ही धन का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Shubh Sapne: इन 4 सपनों को देखने से होता है भाग्योदय, कहीं आपको तो नहीं आते ऐसे सपने ?
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।