Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: ऊंचाई से गिरना या सांप का काटना, इन सपनों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

    Updated: Mon, 26 May 2025 04:55 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का भविष्य में होने वाली घटनाओं से कुछ-न-कुछ संबंध माना गया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 5 सपनों के बारे में बताने जा र ...और पढ़ें

    Dream Interpretation (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Dream Interpretation (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं सपनें।
    2. स्वप्न शास्त्र में मिलता है शुभ अशुभ सपनों का वर्णन।
    3. भविष्य से जुड़ी घटनाओं का संकेत देते हैं कुछ सपने।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र में लगभग हर सपने का कोई-न-कोई अर्थ माना जाता है, जिसका संबंध हमारे निकट भविष्य से होता है। कई लोगों को ऊंचाई से गिरने का सपना (dream of falling) आता है, तो कई लोगों को सपने में सांप भी दिखाई देता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में।

    शादी का सपना

    हमें कई बार सपने में खुद की या दूसरी की शादी होते हुए दिखाई देती है। अगर सपने में आपकी शादी आपके लव पार्टनर से हो रही है, तो यह एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं शादी टूटते का सपना अशुभ माना जाता है। 

    (Picture Credit: Freepik)

    अशुभ है ये सपना

    कई लोगों को ऊंचाई से गिरने के सपना भी आता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यह सपना आपको भविष्य में आने वाली कुछ कठिनाइयों का संकेत देता है। वहीं यह सपना आपको धन हानि का संकेत भी देता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: बार-बार दिखाई देते हैं ये सपने, तो जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी

    यह सपना भी है शुभ

    भविष्य पुराण में वर्णन मिलता है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को सोने के गहने पहनते हुए देखता है, तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। यह सपना भविष्य में होने वाले आर्थिक लाभ की ओर इशारा करता है। साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

    खबरें और भी

    दूर होगी परेशानी

    सपने में सांप आने पर कोई भी व्यक्ति डर सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सांप से जुड़े कुछ सपनों को शुभ माना गया है। अगर आपको सपने में रंग-बिरंगे सांप दिखाई देते हैं, तो यह अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्दी ही खुशियां आने वाली हैं।

    वहीं अगर आप सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखते हैं, तो इसे एक बहुत ही शुभ सपने के तौर पर देखा जाता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का अर्थ है कि आपकी आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: किसी को न बताएं अपने ये सपने, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।