Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सपने में इन जानवरों को देखने पर हो जाएं सतर्क, मिलते हैं ये संकेत

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 02:44 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों से मिलने वाले खास संकेतों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। कुछ सपने व्यक्ति की किस्मत चमकने के संकेत देते हैं। व ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: जानवरों से जुड़े सपनों का अर्थ
    Swapna Shastra: जानवरों से जुड़े सपनों का अर्थ

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. इसमें सपनों के अर्थ के बारे में बताया गया है।
    3. सपने में कुछ जानवरों को देखना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति सोते समय जीवन से जुड़ी चीजों के बारे के सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने जीवन में सफलता मिलने के संकेत देते हैं। वहीं, कुछ सपने जीवन में सतर्क होने के संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में जानवरों (Dream Symbolism Animals) को देखना शुभ और अशुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपने भी सपने में किसी जानवर को देखा है और और उस सपने का अर्थ पता है? अगर नहीं पता, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में जानवरों (Animals Warning Signs In Dreams) को देखने से मिलने वाले संकेतों के बारे में।

    (Pic Credit- Freepik)

    मान सम्मान में वृद्धि होगी

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी (Animals In Dreams) को देखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सपने में हाथी को देखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अगर आपने सपने में झूमता हुआ हाथी देखा है, तो इस सपने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलने के संकेत मिलते हैं।

    चमक सकती है आपकी किस्मत

    अगर अपने सपने में बंदर को देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर को देखने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होते हैं।

    सपने में कुत्ते को देखना शुभ या अशुभ?

    इसके अलावा सपने में कुत्ते को रोते हुए देखना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में रोते हुए कुत्ते को देखने से जीवन में कोई बुरी खबर मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dream Astrology: अमीर बनने से पहले जरूर दिखते हैं ये सपने, साल 2025 से पहले बदलेगी फूटी किस्मत

    धन की हो सकती है प्राप्ति

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद बिल्ली देखने से शुभ संकेत मिलते हैं।  इस सपने को देखने से आपको जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है, क्योंकि बिल्ली का नाता धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है।

    सपने में कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई को देखने पर आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। इस सपने का यह अर्थ है कि आपको किसी काम में हार का सामना करना पड़ सकता है।  

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: लड्डू गोपाल के नाराज होने पर सपने में मिलते हैं ये संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।