Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: अमीर बनने से पहले जरूर दिखते हैं ये सपने, साल 2025 से पहले बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:26 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्रों की मानें तो सपने में चौका देखना (Dream Astrology) बेहद दुर्लभ होता है। इस सपने का मतलब यह है कि अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा की कृपा आ ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में सांप देखने का मतलब क्या होता है?
    Dream Astrology: सपने में सांप देखने का मतलब क्या होता है?

    HighLights

    1. सपने में कैलाश पर्वत देखना बेहद शुभ है।
    2. सपने में शिवलिंग देखना दुर्लभ माना जाता है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से सपनों और सपनों के अर्थ के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। कई सपने बेहद प्यारे होते हैं। इन सपनों को देख दिल खुश हो जाता है। वहीं, कई सपने बेहद डरावने होते हैं। इन सपनों को देख लोग डर और सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि जीवन में जरूर कुछ बुरा होने वाला है। हालांकि, कई सपने बुरे अवश्य होते हैं, लेकिन उनके परिणाम अमंगलकारी नहीं होते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि कई बुरे सपने शुभ होते हैं। ये सपने धन प्राप्ति या अमीर बनने के संकेत होते हैं। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो समझ लें जल्द ही आप धनवान बनने वाले हैं। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: तिजोरी के लिए ध्यान रखेंगे ये वास्‍तु नियम, तो नहीं होगी धन की कमी

    धनवान बनने के सपने

    1. सपने में शवदाह देखना भले ही बेहद डरावना है, लेकिन सपने में डोम यानी शवदाह करने वाले व्यक्ति को देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब यह है कि जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है। आप धनवान बनने वाले हैं। साथ ही आपके जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर होने वाली है।
    2. अगर आप सपने में चौकीदार को देखते हैं या चौकीदार को आवाज लगाते देखते हैं, तो ये संकेत है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जल्द ही आपके घर पधारने वाली हैं। उनकी कृपा से आपकी फूटी किस्मत बदल जाएगी। आर्थिक तंगी दूर होने वाली है। इस सपने की जानकारी किसी को न दें।
    3. अगर आप सपने में ठग देखते हैं, तो समझ लें कि धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से आपको जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाएगी। सपने में ठगी करते देखना भी शुभ माना जाता है।
    4. स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में घूंघट देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन और यश की प्राप्ति होगी। आप अमीर बनने वाले हैं।
    5. अगर आप सपने में जाल देखते हैं, तो ये संकेत है कि जल्द ही आपको अचानक से धन लाभ होने वाला है। आपके मान-समान, यश-कीर्ति और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।  

    यह भी पढ़ें: सपने में 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।