क्या आप भी फेंक देते हैं तुलसी के सूखे पत्ते? ये 1 काम आपको बना सकता है मालामाल
सनातन धर्म में तुलसी के सूखे पत्तों को फेंकने के बजाय उनका सही उपयोग करने से घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का वास होता है। इन पत्तों को गमले में दबा ...और पढ़ें
-1781499779841_m.webp)
तुलसी के सूखे पत्ते कर सकते हैं मालामाल (AI-Generated Image)
HighLights
सूखे तुलसी पत्तों को कूड़े में न फेंकें, यह अशुभ है
इन्हें गमले में दबाएं, पवित्र नदी में विसर्जित करें या चाय में उपयोग करें
तिजोरी में रखने से घर में धन-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की रोजाना पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए तुलसी के सूखे पत्तों का विशेष सम्मान किया जाता है। इन पत्तों को कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तुलसी के सूखे पत्तों का क्या करना चाहिए।

(AI-Generated Image)
तुलसी के सूखे पत्तों का क्या करें?
- अगर आपकी तुलसी के पत्ते सूख गए हैं, तो उन्हें भूलकर भी न फेकें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है और देवी नाराज हो सकती हैं। इसलिए सूखे पत्तों को तुलसी के गमले की मिट्टी में या किसी अन्य साफ पौधे में दबा दें।
- इसके अलावा तुलसी के सूखे पत्ते को पवित्र नदी में विसर्जित कर दें। तुलसी के पत्ते सूखने के बाद उनको चाय या काढ़े में उबालकर पी सकते हैं।
- अगर आप घर में बरकत चाहते हैं, तो तुलसी के सूखे पत्ते को लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी में तुलसी के पत्तों को रखने से तिजोरी में सकारात्मकता बनी रहती है। इससे जीवन में कभी धन की कमी सामना करना नहीं पड़ता।
तुलसी से जुड़े नियम
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है। दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह दिशा यम की मानी जाती है।
- तुलसी के पास आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है।
- तुलसी के पास भूलकर भी कूड़ादान, झाड़ू या जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।
- इसे अलावा तुलसी के पास कांटेदार पौधे भी लगाने से बचना चाहिए।
- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
- तुलसी के पत्ते रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रांति, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण रात में नहीं तोड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सावन में घर ले आएं ये 5 पावरफुल पौधे, किस्मत चमकाने के लिए तीसरा वाला है सबसे दमदार
यह भी पढ़ें- एकादशी की रात करें ये गुप्त उपाय, मिटेंगे सारे कष्ट, घर आएगा खूब पैसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।