एकादशी की रात करें ये गुप्त उपाय, मिटेंगे सारे कष्ट, घर आएगा खूब पैसा
निर्जला एकादशी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ...और पढ़ें

निर्जला एकादशी की रात सोए भाग्य को जगाने वाले उपाय।
HighLights
निर्जला एकादशी की आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है
यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है
इस दिन पूजा-पाठ और व्रत का विधान है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना गया है। यह पावन तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना होकर मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकादशी की रात को किए गए कुछ गुप्त उपाय आपकी सोई हुई किस्मत को चमका सकते हैं? अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, कर्ज या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो एकादशी की रात को पूरी श्रद्धा के साथ ये उपाय जरूर आजमाएं।
-1780641904530.jpg)
सिक्के का उपाय
एकादशी की रात को पवित्र वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने बैठें। एक पीले कपड़े में चांदी का एक सिक्का या साधारण सिक्का और थोड़ी सी हल्दी की गांठें रखें। इसके बाद "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद इस पोटली को रात भर भगवान के चरणों में रहने दें और अगली सुबह इसे अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर छिपाकर रख दें। यह उपाय धन को आकर्षित करता है।
चौमुखी दीपक
तुलसी माता को साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। एकादशी की रात को तुलसी के पौधे के पास घी का एक चौमुखी दीपक जलाएं। दीपक में थोड़ा सा कुमकुम और एक चुटकी अक्षत डाल दें। इसके बाद तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें और अपने कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें। ध्यान रखें कि एकादशी की रात को तुलसी को छूना नहीं है, केवल दूर से प्रणाम करना है। इससे घर का वास्तु दोष मिटता है और सुख-शांति आती है।
कपूर और लौंग का उपाय
घर से नकारात्मक ऊर्जा और कंगाली को भगाने के लिए एकादशी की रात को चांदी या मिट्टी के पात्र में थोड़ा सा कपूर और 2 लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं और अंत में इसे अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर रख दें। इस उपाय से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा के साथ धन के नए मार्ग बनते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- परम एकादशी व्रत से पापों से मिलेगी मुक्ति, इन 4 कामों को करने से नष्ट हो जाएगा शुभ फल
यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार जून 2026: गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी समेत इन 4 दिनों में बन रहे हैं बेहद शुभ संयोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।