Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Ashtami 2025 Mantra: दुर्गा अष्टमी पर पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद, राशि अनुसार जपें ये चमत्कारी मंत्र

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:00 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि अष्टमी तिथि (Masik Durgashtami 2025 Mantra) पर देवी मां पार्वती की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साध ...और पढ़ें

    Durga Ashtami 2025 Mantra: दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व
    Durga Ashtami 2025 Mantra: दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. जगत की देवी मां दुर्गा को अष्टमी तिथि समर्पित है।
    2. इस दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 03 जुलाई को आषाढ़ माह की दुर्गा अष्टमी है। यह दिन पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जग की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही साधक मनचाही मुराद पाने के लिए अष्टमी का व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ माह की अष्टमी तिथि पर शिव योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो अष्टमी के दिन भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में रोजाना शिव पूजा के समय जपें ये शक्तिशाली मंत्र, बदल जाएगी आपकी तकदीर

    मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त एवं योग

    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 03 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 06 मिनट तक है। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शिववास योग का भी संयोग है। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक आषाढ़ अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ अम्बिकाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक गुप्त नवरात्र की अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ सर्वेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए अष्टमी के दिन 'ॐ गायत्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक देवी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भवान्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक आषाढ़ अष्टमी तिथि पर पूजा के समय 'ॐ माहेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक अष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के समय 'ॐ श्रीमात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ माह की दुर्गा अष्टमी तिथि पर 'ॐ बालायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक दुख और संकट दूर करने के लिए अष्टमी पर 'ॐ तनुमध्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक जगत की देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ भवान्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक अष्टमी तिथि पर मां तारा को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ भवरूपायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अष्टमी के दिन 'ॐ नारायण्यै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: सावन से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, अच्छे दिन होंगे शुरू

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।