Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, अच्छे दिन होंगे शुरू

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 11:06 AM (IST)

    सनातन धर्म में सावन (Sawan 2025) के महीने को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में रोजाना महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। इससे शिव जी ...और पढ़ें

    Sawan 2025: सावन से पहले जरूर करें ये उपाय

    Sawan 2025: सावन से पहले जरूर करें ये उपाय

    HighLights

    1. सावन का महीना शिव जी को प्रिय है। 

    2. महादेव की पूजा करने से शुभ फल मिलता है। 

    3. सावन से पहले घर में कुछ बदलाव करें। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में भक्त भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक-अर्चना करते हैं। साथ ही विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव की पूजा करने से साधक के जीवन में आ रहे दुख दूर होते हैं। साथ ही शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के महीने से पहले घर में कुछ बदलाव जरूर करें।

    ऐसा माना जाता है कि घर में अशुभ चीजों को रखने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी भी काम में सफलता प्राप्त नहीं होती है, तो ऐसे आइए बिना देर किए आपको बताते हैं कि सावन (Sawan 2025 Upay) से पहले से घर से किन चीजों को बाहर कर देना चाहिए।

     

    lord shiv  (16)

     

    अगर मंदिर या घर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति रखी है, तो उसे सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही पवित्र नदी में बहा दें। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्ति की पूजा करने से साधक को शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। साथ ही पूजा सफल नहीं होती है। इसलिए घर में खंडित मूर्ति न रखने की सलाह दी जाती है। खंडित मूर्ति की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

     

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सावन से पहले इन सपनों को देखने से मिलते हैं शुभ संकेत, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इसके अलावा फटी धार्मिक पुस्तकों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। इसलिए इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।

    घर में भूलकर भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय नहीं आता है, तो ऐसे में बंद घड़ी को सही करवा लें और उसे घर से बाहर कर दें। इससे घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन होता है और अच्छे दिनों की शुरुआत होती है।
     

    खबरें और भी

    कब से शुरू है सावन का महीना  

     

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस माह का समापन 09 अगस्त को होगा। सावन शिवरात्रि यानी 23 जुलाई को कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।

     

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025 Somwar Date: कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत? जानें पूजा से जुड़ी प्रमुख बातें


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।