यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swapna Shastra: सावन से पहले इन सपनों को देखने से मिलते हैं शुभ संकेत, शुरू होंगे अच्छे दिन
सावन के महीने में शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह खास महीना भगवान शिव को प्रिय है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन (Sawan 2025) के महीने से पहल ...और पढ़ें

भगवान शिव से जुड़े सपनों का अर्थ
HighLights
सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है।
कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं।
सपने में शिव जी के दर्शन करना अच्छा माना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन के महीने को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इस शुभ माह में रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई (Sawan 2025 Date) से होगी। वहीं, इस माह का समापन अगले महीने यानी 09 अगस्त को होगा।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन (Dreams before Sawan) से पहले सपने में भगवान शिव के दर्शन करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि सावन से पहले सपने में महादेव के दर्शन (Auspicious signs in dreams) करने से कौन-से संकेत मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Dream Astrology: ऊंचाई से गिरना या सांप का काटना, इन सपनों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज
प्राप्त होगी महादेव की कृपा
सपने में शिवलिंग को देखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन से पहले से इस सपने को देखने को व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर हो सकते हैं।
मिल सकती है कोई गुड न्यूज मिल
इसके अलावा अगर आपने भगवान शिव को हंसते हुए सपने में देखा है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह के सपने को देखने से व्यक्ति को गुड न्यूज मिल सकती है। साथ ही महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
खबरें और भी
-1750656116397.jpg)
जीवन होगा खुशहाल
अगर आपने सावन की शुरुआत से पहले सपने में शिव मंदिर को देखा है, तो इस सपने से ये संकेत मिलते हैं कि व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और सभी तरह की समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है।
रुके हुए काम होंगे पूरे
अगर आप सपने में खुद भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं, तो इस सपने को बेहद खास माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखने से व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा बरस सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं।
मिलेंगे शुभ परिणाम
ऐसा माना जाता है कि सपने में महादेव के संग मां पार्वती के दर्शन करने से जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है। साथ ही कोई शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में देखा कि किसी को दे रहे हैं पैसे, जानिए ये भविष्य में किन बातों का दे रहा है संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।